कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated at : 13 Nov 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मोनू पहलवान ने राजस्थान के हलचल पहलवान को काफी दावं-पेंच के बाद पटखनी दी

विज्ञापन

– बनारस के मोनू पहलवान ने राजस्थान के हलचल पहलवान को दी पटखनी सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत के वैसा गांव के पूर्वी कोसी तटबंध के 25 किलोमीटर स्पर के किनारे बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन व्यापार मंडल के प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में किया गया. कुश्ती प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर पहलवानों को व्यापार मंडल के प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव, समाजसेवी रेणु देवी, मेला कमेटी के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद यादव ने पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का प्रारंभ किया. कुश्ती प्रतियोगिता में बनारस के मोनू पहलवान ने राजस्थान के हलचल पहलवान को काफी दावं-पेंच के बाद पटखनी दी. बक्सर के दिनेश पहलवान ने मध्य प्रदेश के वीर सिंह पहलवान को पटखनी दी. वहीं दिल्ली के हैप्पी पहलवान ने मध्य प्रदेश के बाबा नायक पहलवान को पटखीनी दी. दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया. जिसमें मधुबनी के कृष्ण देव पहलवान, नेपाल के बिरजू पहलवान, मधुबनी के दिलीप पहलवान, नेपाल के उपेंद्र थापा पहलवान, आगरा के भीम पहलवान, बनारस के विकास पहलवान, गोरखपुर के शहाउद्दीन पहलवान, अयोध्या के मिंटू पहलवान, मध्य प्रदेश के महाकाल पहलवान, झांसी के सुल्तान पहलवान, नेपाल के छोटे पहलवान, मधुबनी के बिरजू पहलवान सहित अन्य पहलवान प्रतियोगिता में शामिल हुए. व्यापार मंडल के प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पाने वाले पहलवानों को नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. कुश्ती प्रतियोगिता के सफल संचालन करने में मुकेश कुमार मेहता, लक्ष्मी प्रसाद यादव, समाजसेवी ओमप्रकाश पंडित, रामकिशुन मेहता सहित अन्य लोगों का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन