कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर किया माल्यार्पण

Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के तेल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर माल्यार्पण किया

विज्ञापन

सरायगढ़. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की 101वी जयंती गुरुवार को सरायगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता के आवास पर मनाई गई. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के तेल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर माल्यार्पण किया. इस मौके पर भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, देवचरण सरदार, भरत नारायण चौपाल, राम प्रसाद मंडल, मनीष कुमार, राजेश गुप्ता, राकेश चौपाल, अशोक कुमार, मिश्रीलाल गुप्ता, सूर्य नारायण सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सरायगढ भपटियाही उत्तर मंडल के शाहपुर पृथ्वीपट्टी में मंडल अध्यक्ष किशोर ठाकुर के आवास पर मनाया गया. जहां उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा किया गया. इस मौके पर प्रभु मेहता, चंदन साह, विजय कुमार सिंह, परमेश्वर मुखिया, नरेन्द्र मुखिया, कामेश्वर सिंह, बैजु ठाकुर, भवीलाल शर्मा, अजय सिंह, प्रकाश साह, आमोद मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन