ePaper

कैंडल मार्च निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक

Updated at : 23 Oct 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक

इसका नेतृत्व बीडीओ अच्युतानंद कर रहे थे

विज्ञापन

सरायगढ़. विधानसभा चुनाव को लेकर भपटियाही पंचायत भवन परिसर से बुधवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया. इसका नेतृत्व बीडीओ अच्युतानंद कर रहे थे. कैंडल मार्च पंचायत भवन से निकलकर एनएच 327 ए होते हुए भपटियाही बाजार, हॉस्पिटल रोड सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. कैंडल मार्च में शामिल लोग सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, जन-जन की पुकार है वोट देना अधिकार है, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सब की है जिम्मेदारी, जागो-जागो हे मतदाता तुम भारत के भाग विधाता आदि नारे लगा रहे थे. मौके पर सीओ धीरज कुमार, थानाध्यक्ष संजय दास, स्वच्छता प्रखंड समन्वयक अजय कुमार ठाकुर, नित्यानंद भार्गव, बीएलओ उमाकांत गामी, नीतीश कुमार मंडल, शिवराम यादव, सेविका, आशा कार्यकर्ता, जीविका कर्मी, टोला सेवक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन