ePaper

सुपौल में विस चुनाव को ले जोरों पर मतदाता जागरूकता अभियान

Updated at : 18 Oct 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
सुपौल में विस चुनाव को ले जोरों पर मतदाता जागरूकता अभियान

स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलेभर में रैली, चौपाल, ई-रिक्शा माइकिंग एवं जनसंवाद का आयोजन

विज्ञापन

– स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलेभर में रैली, चौपाल, ई-रिक्शा माइकिंग एवं जनसंवाद का आयोजन सुपौल. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिलेभर में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां तेज हो गई हैं. आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज जिला स्वीप कोषांग के दिशा-निर्देशानुसार पूरे जिले में व्यापक स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बसंतपुर, राघोपुर, छातापुर, त्रिवेणीगंज, किशनपुर, मरौना, सुपौल, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली, प्रतापगंज एवं पिपरा में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बीपीएम जीविका, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कार्यक्रम, महादलित टोला भ्रमण, ई-रिक्शा माइकिंग व जन संवाद अभियान के माध्यम से नागरिकों को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया. सभी प्रखंडों में आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका एवं जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से रैली, चौपाल, नुक्कड़ संवाद, मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, घर-घर संपर्क तथा वीडियो टेस्टिमोनियल निर्माण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं. इन कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं एवं प्रथम मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सेविका-सहायिका एवं जीविका दीदियों की भागीदारी से “स्वीप जागरूकता रैली” निकाली गई, जिसमें लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया. मरौना प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बड़हार स्थित विद्यालय में छात्रों के साथ मतदाता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाली गई. इस अवसर पर छात्रों एवं उपस्थित नागरिकों को “मतदान प्रक्रिया में भागीदारी की शपथ” दिलाई गई. वहीं सरायगढ़ प्रखंड स्थित आस्था जीविका समिति में “मतदाता जागरूकता अभियान, संगोष्ठी सह संकल्प सभा” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों जीविका दीदियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं जीविका कैडर्स उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन