ePaper

लूटकांड का खुलासा: लूट के 63 हजार नकदी के साथ अररिया के शातिर बदमाश गिरफ्तार

1 Jan, 2026 8:23 pm
विज्ञापन
लूटकांड का खुलासा: लूट के 63 हजार नकदी के साथ अररिया के शातिर बदमाश गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी ने जहां घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकारते हुए अपने अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र में 30 दिसम्बर को घटित लूटकांड में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से 63 हजार नकदी सहित एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. गिरफ्तार अपराधी ने जहां घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकारते हुए अपने अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है. साल के प्रथम दिन थाना परिसर में पीसी करते हुए एसडीपीओ वीरपुर सुरेंद्र कुमार ने इस सफलता और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 30 दिसम्बर को दिन के ढाई बजे के लगभग मवेशी की विक्री कर घर लौटते वक्त सुरजापुर पंचायत के वार्ड 15 परसा बीरबल निवासी अनिल कुमार रजक राघोपुर से मवेशी बेचकर अपने ऑटो से घर जा रहे थे. जब वह थाना क्षेत्र के तेकुना पंचायत के छींटहा चौक पर पहुंचे. बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने ऑटो को जबरन रोक कर अनिल रजक से 01 लाख तीस हजार नकद लूट कर फरार हो गये थे. घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को होने पर घटना की गंभीरता को देखते हुए संलिप्त अपराधियों का उद्भेदन और लूटी गई राशि की रिकवरी के साथ गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई. एसडीपीओ ने बताया कि गठित टीम में थानाध्यक्ष सहित एसआई पूनम कूमारी, एसआई राजेश्वर कुमार, एसआई सोनू कुमार, एएसआई नीरज कुमार आचार्य सहित तकनीकी शाखा के पदाधिकारी व कर्मी को शामिल किया गया. उन्होंने बताया कि गठित टीम ने मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर घटना में अपराधी मो मुन्ना उर्फ मुस्तकीम 35 जो अररिया जिला के नरपतगंज थाना क्षेत्र मधुरा पश्चिम राजगंज वार्ड 10 को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल किया. एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर घटना में लूटी गई. राशि में से 63 हजार नगदी व एक मोबाइल बरामद किया गया. साथ ही गिरफ्तार अपराधी से घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों की भी पहचान की गई है. उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में थाना कांड संख्या 267/25 में धारा 309(4) बी एन एस दर्ज कर लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध जोगबनी थाना में एक, भीमपुर थाना में एक, नरपतगंज थाना में दो और छातापुर थाना में एक मुकदमा दायर है. उन्होंने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल पदाधिकारी, तकनीकी टीम व अन्य कर्मियों की सक्रियता और तत्परता से घटना के उद्भेदन सहित लूटी गई राशि के कुछ अंश रिकवरी और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सराहनीय कार्य बताया है. उन्होंने कहा कि घटना शामिल दो अन्य अपराधी गिरफ्तारी सहित लूटी गई शेष राशि, घटना में प्रयुक्त बाइक और हथियार की भी रिकवरी के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें
लूटकांड का खुलासा: लूट के 63 हजार नकदी के साथ अररिया के शातिर बदमाश गिरफ्तार