एसएसबी 45 वी बटालियन में वन्देमातरम 150वीं स्मृति दिवस समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमाडेंट गौरव सिंह ने किया.

विज्ञापन

वीरपुर एसएसबी 45वीं बटालियन ने मुख्यालय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में “वंदे मातरम्” की 150वीं स्मृति दिवस समारोह के दूसरे चरण का आयोजन किया. यह कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमाडेंट गौरव सिंह ने किया. आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, केंद्रीय विद्यालय, 45 वीं वाहिनी वीरपुर के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. उपस्थित समस्त अधिकारी एवं जवानों ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन सम्मानपूर्वक किया गया. जिसके बाद कमांडेंट श्री सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की रचना, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला. कमांडेंट श्री सिंह ने अपने संबोधन में अवगत कराया कि “वंदे मातरम्” भारत का राष्ट्रीय गीत है. जिसकी रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 07 नवम्बर, 1875 को की गई थी. यह गीत उनके राष्ट्रवादी उपन्यास “आनंद मठ” (प्रकाशन वर्ष 1882) में प्रकाशित हुआ, जो 1775 के संन्यासी विद्रोह पर आधारित है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत राष्ट्रवाद की भावना एवं औपनिवेशिक शासन के विरोध का सशक्त प्रतीक बना. वर्ष 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा इसका प्रथम सार्वजनिक गायन किया गया. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत, दोनों को समान सम्मान प्रदान किया गया. वर्तमान में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन एवं इसके प्रचार-प्रसार हेतु देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जिनकी श्रृंखला में यह समारोह भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है. कार्यक्रम के समापन अवसर पर कमांडेंट ने कहा कि “वंदे मातरम्” केवल मातृभूमि के प्रति सम्मान का प्रतीक नहीं है, अपितु यह उन वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान की स्मृति भी कराता है. जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा एवं अखंडता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग किया. उन्होंने सभी कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया. उक्त मौके पर मेडिकल कमाडेंट नरेश कुमार, द्वितीय कमान पदाधिकारी जगदीश कुमार शर्मा, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, सुमन सौरभ सहित अन्य अधिकारी, जवान, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन