30 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रतापगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एसआई सोनू कुमार सशस्त्र बल के जवान उमेश कुमार पाल और संजय कुमार मंडल के साथ गश्ती, वाहन चेकिंग और छापेमारी अभियान पर निकले थे. इसी दौरान दुअनिया गांव पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली कि भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 01 से गुजरने वाली एमबीसी नहर के 50 आरडी पुल के पास दो युवक शराब के साथ मौजूद हैं. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन देखते ही दोनों युवक प्लास्टिक गैलन लेकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान संदीप कुमार (25 वर्ष) और दशरथ कुमार दोनों श्रीपुर पंचायत निवासी, के रूप में हुई. जब्त गैलनों की जांच करने पर उनमें कुल 30 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई. मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर दोनों को थाना लाया गया. पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन