सड़क हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग जख्मी, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 6:12 PM
राहगीरों एवं स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना जदिया पुलिस को दी गयी
त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज- जदिया मुख्य मार्ग स्थित एनएच 327 ई पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सावर समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. राहगीरों एवं स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना जदिया पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही जदिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वही जख्मी की पहचान मधेपुरा जिला के कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत के परसाही वार्ड नंबर 01 निवासी सुनील यादव का 22 वर्षीय पुत्र मिष्टू कुमार एवं परसाही वार्ड नंबर 03 निवासी बिजेंद्र यादव का 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. घटना के संदर्भ में जख्मी के परिजनों ने बताया कि ये दोनों जदिया बाजार से बाइक से अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान जदिया सुरसर नदी पुल के समीप मुख्य मार्ग स्थित एनएच 327 ई पर एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गये. इस दौरान अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










