ePaper

दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न, प्रदर्शन के आधार पर बनी जिला टीम

Updated at : 02 Jul 2024 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

सुपौल जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न हुआ

विज्ञापन

सुपौल. सुपौल जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न हुआ. पहले दिन के प्रतियोगिता में बालक व बालिका अंडर 14 एवं 16 आयु वर्ग के विभिन्न स्पर्धा यथा 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला प्रक्षेपन, भाला प्रक्षेपन, चक्का प्रक्षेपन हुई. जिसमें जिले के बालक-बालिका ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम में अपना स्थान पक्का किया. जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी 19-21 जुलाई को पूर्णिया में होने वाले बिहार राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 में शामिल होंगे. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सर्वेश झा ने बताया कि दो दिन के प्रतियोगिता में जिले के सभी चार अनुमंडल सुपौल, त्रिवेणीगंज, निर्मली, एवं वीरपुर से काफी संख्या में बालक बालिका शामिल हुए. प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को चयन कर उन्हें 18 जुलाई का पूर्णिया भेजा जायेगा. दो दिवसीय इस ट्रायल में बालक एवं बालिका वर्ग के स्पर्धा मे अंडर 14 बालक 60 मीटर में आदित्य कुमार वीरपुर प्रथम, कुमार सत्यम द्वितीय, सौरभ सुमन तीसरे स्थान पर रहे. वहीं अंडर 16 आयु के बालक वर्ग के आर्यन राज प्रथम, श्याम कुमार द्वितीय और प्रिंस कुमार तीसरे स्थान पर रहे.

भाला फेंक अंडर 14 में शिवम कुमार प्रथम, जियाउदीन दूसरे एवं प्रशांत कुमार तीसरे स्थान पर रहे. इसी प्रकार अन्य स्पर्धा यथा अंडर 18 में बालक-बालिका के 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 व अंडर 20, 22,ओपन वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1000 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़ में जिले के बालक बालिका का चयन किया गया. जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस मौके पर विकास कुमार, मो जीबराईल, अनुकेश यादव, अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार, पवन बंसल, दिनेश कुमार यादव, रंजीत कुमार, अंकुश कुमार, आशीष कुमार, रोहित भारती, अखिलेश यादव, मनीषा कुमारी, रेणु कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन