एनएच-327 ई पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

घायलों को अनुमंडल अस्पताल त्रिवेणीगंज भेजा गया

विज्ञापन

जदिया त्रिवेणीगंज-जदिया एनएच 327 ई पर बुधवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना जदिया थाना क्षेत्र के पूजा ढाबा के समीप हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, राजेश्वरी थाना क्षेत्र के कैनजारा निवासी रूपेश मेहता अपने बहनोई के घर तमकुल्हा जा रहे थे. इसी दौरान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा निवासी राजीव सरदार तेज गति से बाइक पर जदिया की ओर आ रहे थे. पूजा ढाबा के समीप दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर जदिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल त्रिवेणीगंज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद रूपेश मेहता की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना के पारस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. इधर दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन