युवक व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रशिक्षण शिविर शुरू

एसएसबी 45 वी बटालियन मुख्यालय वीरपुर की ओर से मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत भर्ती पूर्व पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ललित नारायण मिश्रा स्मारक महाविद्यालय में आयोजित किया गया.
वीरपुर. एसएसबी 45 वी बटालियन मुख्यालय वीरपुर की ओर से मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत भर्ती पूर्व पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ललित नारायण मिश्रा स्मारक महाविद्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार से की गयी जो दो मार्च तक चलेगा. आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी 45वीं बटालियन के वाइब्रेंट विलेज नरपतपट्टी, साहेबान, पिपराही, ढाढा, सतना के विभिन्न स्कूलों में भी आयोजित किया गया. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में युवक, युवतियों को आत्मनिर्भर, फोर्स में भर्ती होने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है. एसएसबी 45वीं बटालियन सीमावर्ती क्षेत्रों में इसी प्रकार से प्रभावी कार्यवाही जारी रखेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




