गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार

छातापुर पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल मो सलीम को चकला स्थित उसके बस्ती से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.
छातापुर. छातापुर पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल मो सलीम को चकला स्थित उसके बस्ती से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तारी की यह कार्रवाई शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना के सत्यापन के दौरान उसे धर-दबोचा. वहीं गुरुवार की शाम डहरिया गांव में पुलिस ने दो घरों में छापेमारी कर करीब 16 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. छापेमारी की कार्रवाई के दौरान दोनों ही धंधेबाज मौके से भाग निकलने में सफल हो गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि टॉप 10 अपराधियों मो सलीम हत्या मामले में दर्ज छातापुर थाना कांड संख्या 464/23 का अप्राथमिकी अभियुक्त है. गिरफ्तार मो सलीम का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. लंबे अवधि से पुलिस इसकी तलाश में थी. शराब मामले में बताया कि गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि डहरिया गांव के दो घरों में शराब का धंधा चल रहा है. सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के दौरान अमित यादव के घर से 25 बोतल दिलवाले सोफिया नेपाली शराब एवं 10 बोतल मैकडॉवेल नेपाली शराब बरामद किया गया. वहीं अंकेश यादव के घर से 18 बोतल मैकडॉवेल नेपाली शराब तथा चार बोतल एसी ब्लैक नेपाली शराब बरामद किया गया. दोनों ही घरों से बरामद कुल 15.900 लीटर शराब को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




