ePaper

लूट की योजना बनाते एक विधि निरूद्ध बालक सहित तीन युवक गिरफ्तार

Updated at : 21 Mar 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते एक विधि निरूद्ध बालक सहित तीन युवक गिरफ्तार

तलाशी के दौरान पिंटू कुमार की कमर से एक कट्टा और 08 एमएम का एक कारतूस बरामद किया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के हेमंतगंज में लूट की योजना बनाते हुए पुलिस ने एक विधि निरूद्ध समेत तीन युवकों को पकड़ा है. मामले की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बुधवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम जब हेमंतगंज से बरहकुरवा सतगंडी जाने वाले रास्ते पर विश्वकर्मा चौक के पास पहुंची, तो देखा कि सड़क के किनारे एक पुलिया पर ई-रिक्शा खड़ी थी और तीन युवक आपस में बातचीत कर रहे थे. पुलिस वाहन देखते ही वे भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान हेमंतगंज निवासी पिंटू कुमार (20 वर्ष), फूलचंद साह (32 वर्ष) और एक 15 वर्षीय विधि निरूद्ध के रूप में हुई. तलाशी के दौरान पिंटू कुमार की कमर से एक कट्टा और 08 एमएम का एक कारतूस बरामद किया गया. इसके अलावा, उसके पास वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. फूलचंद साह के पास से भी ओपो कंपनी का एक मोबाइल बरामद हुआ. जबकि नाबालिग के पास कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया कि तीनों मिलकर इस हथियार का इस्तेमाल करते थे और पिंटू कुमार के मोबाइल में उनके साथ हथियार के फोटो भी हैं. पुलिस ने मौके से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक ई-रिक्शा भी बरामद की. जिसका उपयोग वारदात के दौरान भागने के लिए किया जाता था. पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में लूट की योजना बनाने की बात कबूल की. इस घटना में शामिल किशोर को हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है. सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार मंडल के बयान पर थाना कांड संख्या 152/25 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. टीम में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, पीटीसी सन्नी कुमार एवं अन्य सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन