मारपीट मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के शंकरपुर वार्ड संख्या 13 में बीते दिनों हुए दो पक्षों में मारपीट के मामले में वीरपुर पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

विज्ञापन

वीरपुर. थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के शंकरपुर वार्ड संख्या 13 में बीते दिनों हुए दो पक्षों में मारपीट के मामले में वीरपुर पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. पूछे जाने पर वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें कुछ लोगों को गंभीर चोट भी लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए तीनों लोग थानाक्षेत्र के शंकरपुर वार्ड 13 निवासी अताउल्लाह रहमान, उमर अली एवं नूर आलम के रूप में हुई है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन