भगवती मंदिर से चोरी की घटना का नहीं हुआ उद्भभेदन, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated at : 14 Mar 2026 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
भगवती मंदिर से चोरी की घटना का नहीं हुआ उद्भभेदन, ग्रामीणों में आक्रोश

चोरी की रात हुए घटना क्रम की पुलिस यदि गहनता से जांच करे तो उद्भेदन की दिशा में बडी सफलता मिल सकती है

विज्ञापन

छातापुर. राजेश्वरी थानाक्षेत्र स्थित गोचर हाट के समीप मां राज राजेश्वरी भगवती मंदिर के गर्भगृह से लाखों रुपये मूल्य की आभूषण की चोरी की घटना के बाद इलाके में गम और गुस्से का माहौल है. बुधवार की देर रात हुई घटना के बाद एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी ने गुरुवार को भगवती स्थान पहुंच कर जायजा लिया था. परंतु घटना के तीन दिन बाद भी उद्भभेदन की दिशा में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है. ना ही चोरी गये आभूषण की बरामदगी हो पाई है. सुप्रसिद्ध व परम आस्था के केंद्र इस भगवती स्थान को इलाके के लोग शक्तिपीठ के रूप में पूजते हैं. भगवती स्थान के गर्भगृह में हुई चोरी के बाद आम श्रद्धालुओं के बीच भारी नाराजगी है. चोरी की रात हुए घटना क्रम की पुलिस यदि गहनता से जांच करे तो उद्भेदन की दिशा में बडी सफलता मिल सकती है. अनुसंधान में पुलिस के सुस्त रवैये के चलते इलाके में लोगों के बीच बड़े आंदोलन की चर्चा भी होने लगी है. शनिवार को भगवती स्थान पर मौजूद स्थानीय देवचंद्र यादव, रामचंद्र यादव, छोटू कुमार, अनमोल राम, कमलेश्वरी यादव, विराजु मिश्र, अमरेश मिश्र, उदय झा, संतोष कुमार, मनोज कुमार राम आदि ने बताया कि दुस्साहसी अज्ञात चोरों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर श्रद्धालुओं के आस्था के साथ खिलवाड़ किया है. गुरुवार सुबह सूचना पर एसपी, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने भगवती स्थान पर पहुंच कर जायजा लिया और उद्भभेदन की दिशा में आवश्यक छानबीन की गई. परंतु अभी तक पुलिस को कोई उपलब्धि हासिल नहीं हो पाई है. पुलिस के द्वारा यदि घटना का उद्भभेदन जल्द से जल्द नहीं किया गया तो इलाके के लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे. स्पेशल टीम कर रही जांच : एसपी इस बाबत एसपी शरथ आरएस ने बताया कि चोरी की वारदात का स्पेशल टीम जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन