छठ घाट गये गृह स्वामी के घर में चोरी, 3.5 लाख नकद सहित कीमती जेवरात गायब

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप मंगलवार की सुबह चोरों ने भाड़े के घर में भेंटिलेटर तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये नकदी समेत अन्य कीमती सामान की चोरी की कर ली. पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विभाष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इस संबंध में पीड़ित अरविंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20 स्थित सुभाष कन्या मध्य विद्यालय के समीप बद्री चौधरी के मकान में पिछले सात महीने से भाड़े पर रहते हैं. मंगलवार की अहले सुबह सपरिवार छठी मैया की पूजा – अर्चना के लिए नप क्षेत्र के चिलौनी नदी छठ घाट पर चला गये थे. जब करीब साढ़े छह बजे छठ घाट से अपने भाड़े के मकान पर वापस लौटकर आये तो देखा कि कमरे का भेंटिलेटर टूटकर नीचे गिरा पड़ा था. जब कमरे के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि लोहे की अलमीरा टूटी हुई थी. उसमें रखे सारा सामान बिखरा पड़ा था. साथ ही अलमीरा में जो कीमती सामान रखा हुआ था. वह सभी गायब है. उन्होंने बताया कि चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये, सोने की चैन 5, सोने की कानकी और नाक की वाली 3, सोने की चूड़ी 3 जोड़ा, मंगल सूत्र 1, हाथ की अंगूठी करीब 4 से 5, मांग टिका 1 समेत अन्य जेवरातों की चोरी कर ली. घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन