समय-सीमा के भीतर पूरा होगा छठ घाट का निर्माण

Updated:
विज्ञापन

सीओ और ईओ ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

– सीओ और ईओ ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण – चेंजिंग रूम, पहुंच पथ की मरम्मत, साफ-सफाई करने का दिया गया निर्देश वीरपुर चार दिवसीय सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार से हो गई. इसको लेकर नगर प्रशासन और प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैन है. शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों का सीओ हेमंत कुमार और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवार्षि रंजन ने निरीक्षण किया. इस दौरान वीरपुर-बसमतिया मुख्य सड़क स्थित हहिया धार छठ घाट का निरीक्षण किया गया. इसके अलावा मुंशी पिपराही, विश्वकर्मा कॉलेज के समीप तीनकोनिया छठ घाट, राम जानकी मंदिर छठ घाट, हवाई अड्डा व एसएसबी कैंप के समीप छठ घाट का निरीक्षण किया गया. ईओ देवार्षि रंजन ने बताया कि मुख्य रूप से नगर क्षेत्र में 13 छठ घाट पूर्व से चिन्हित हैं जिन पर नगर प्रशासन द्वारा पूर्व में भी सफाई की गई है. घाटों का निरीक्षण कर पहुंच पथ, छठव्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, जिस रूट से छठव्रतियां जाएंगी उन रास्तो की साफ-सफाई, समुचित लाइट की व्यवस्था को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. कई घाट पर व्यवस्था को पूरा भी किया जा सका है, जो शेष कार्य हैं उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, थानाध्यक्ष राजकिशोर मण्डल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल भुसकोलिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन