पिपरा में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज

ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग
Supaul news: नमाज से पहले मौलाना तोहिद आलम ने खुतबे में ईद-उल-अजहा की अहमियत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है. वहीं पूर्व मुखिया इमाम आलम ने कहा कि बकरीद आपसी मेल-मिलाप और भाईचारा बढ़ाने का पर्व है.
कटैया-निर्मली (सुपौल) से इंद्रभूषण की रिपोर्ट:
Supaul news: पिपरा थाना क्षेत्र में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व अमन-चैन और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. मुख्यालय सहित निर्मली, रामनगर, पथरा उत्तर, थुमहा, कटैया माहे और पथरा दक्षिण पंचायत समेत दर्जनों मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी.
नमाज से पहले मौलाना तोहिद आलम ने खुतबे में ईद-उल-अजहा की अहमियत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है. वहीं पूर्व मुखिया इमाम आलम ने कहा कि बकरीद आपसी मेल-मिलाप और भाईचारा बढ़ाने का पर्व है.
नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह देखा गया. लोगों ने देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी.
बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. मस्जिदों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों की देखरेख में पुलिस बल तैनात किया गया था.
पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
ALSO READ: शाहनवाज हुसैन ने बड़ी ईदगाह पहुंच दी बकरीद की मुबारकबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










