शाहनवाज हुसैन ने बड़ी ईदगाह पहुंच दी बकरीद की मुबारकबाद

Updated:
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन ने बड़ी ईदगाह पहुंच दी बकरीद की मुबारकबाद

बड़ी ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग

Supaul news: जिला मुख्यालय स्थित बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी बड़ी ईदगाह पहुंचे. उन्होंने नमाज अदा कर प्रदेश और देश में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की दुआ मांगी.

विज्ञापन

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट:

Supaul news: जिले में गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व धार्मिक उल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन, शांति व खुशहाली की दुआ मांगी.

जिला मुख्यालय स्थित बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी बड़ी ईदगाह पहुंचे. उन्होंने नमाज अदा कर प्रदेश और देश में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की दुआ मांगी.

नमाज के बाद शाहनवाज हुसैन ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देता है. वहीं कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने भी लोगों के साथ दुआ में हिस्सा लिया.

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखा. जिला पदाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. विभिन्न ईदगाहों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी लगातार निगरानी करते रहे.

शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी. पूरे जिले में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन