सुपौल में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, डीएम ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बैठक करते डीएम सावन कुमार | Prabhat Khabar Network

सुपौल में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 12 अगस्त को होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा पर विशेष ध्यान दिया गया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनभागीदारी सुनिश्चित करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: सुपौल. 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.

12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे लोहिया चौक से गांधी मैदान तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यात्रा में विद्यार्थियों, युवाओं, सरकारी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए.

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में तिरंगा रैली, तिरंगा साइकिल एवं ई-बाइक रैली, 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा थीम आधारित सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था, तिरंगा रंगोली तथा 'सेल्फी विद तिरंगा' जैसी गतिविधियों का आयोजन कराने का निर्देश दिया.

सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर

डीएम सावन कुमार ने तिरंगा यात्रा के लिए मार्ग निर्धारण, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय ध्वज की पर्याप्त उपलब्धता तथा कार्यक्रम की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और समुचित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अभियान का प्रत्येक कार्यक्रम व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न होना चाहिए.

जनभागीदारी की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं और तिरंगा यात्रा सहित अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करें.

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Har Ghar Tiranga: बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जिले के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन