महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Updated at : 08 Mar 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बीएसएस कॉलेज परिसर स्थित सेहत केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सुपौल. बीएसएस कॉलेज परिसर स्थित सेहत केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय भारत में महिलाओं की स्थिति, चुनौतियां, उच्च शिक्षा ग्रहण करने के समक्ष आने वाली समस्याएं, समाधान आदि था. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने की. प्राचार्य ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. महाविद्यालय की डॉ अनामिका यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ रेनू कुमारी तथा डॉ पायल ने प्रतियोगिता में निर्णयल की भूमिका का निर्वहन किया. प्रतियोगिता में महाविद्यालय की स्नातक की छात्रा राजनंदिनी ने प्रथम, छात्र सूरज कुमार ने द्वितीय तथा छात्रा चांदनी झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को ट्रॉफी और मैडल साथ साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया. उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में मंच का संचालन इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक विवेक कुमार अमर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन