ऑनलाइन व्यापार से छोटे कारोबारी परेशान, व्यापारियों के हित में योजना लाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

व्यापार संघ का नव वर्ष मिलन समारोह का हुआ आयोजन

विज्ञापन

– व्यापार संघ का नव वर्ष मिलन समारोह का हुआ आयोजन – व्यापारियों के सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग त्रिवेणीगंज. व्यापार संघ से जुड़े व्यापारियों का नव वर्ष मिलन समारोह रविवार को बेयर हाउस में आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता व्यापार संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह ने की. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के समक्ष कई प्रकार की कठिनाइयां है. विशेष रूप से छोटे कारोबारियों के पास पर्याप्त पूंजी का अभाव है. जिससे उनके विकास में बाधा उत्पन्न होती है. कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण उन्हें या तो ऋण नहीं मिल पाता या फिर ऊंची ब्याज दर पर धन उधार लेना पड़ता है. वक्ताओं ने कहा कि अपराध और छिनतई की बढ़ती घटनाओं के कारण व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. व्यापारियों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. साथ ही टैक्स से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ था. अब तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है. सरकार को व्यापारियों के हित में आर्थिक पैकेज की योजना लानी चाहिए तथा बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए. व्यापारी प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन व्यापार को लेकर भी चिंता जताई. कहा कि इससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है. सरकार को व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन कारोबार पर नियंत्रण हेतु ठोस योजना बनानी चाहिए. इसके साथ ही जनरल स्टोर के सामानों पर लगाए गए जीएसटी को कम करने की मांग भी की गई. कार्यक्रम में विधायक सोनम रानी, मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव, उप मुख्य पार्षद गीता देवी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, सिकंदर सरदार, भगवान चौधरी, डॉ आईडी यादव, भोला चौधरी, शंभु गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना, शत्रुघ्न चौधरी, फेकू यादव, गौरीशंकर अग्रवाल, राजेश साह, अर्जुन कुमार यादव, अरविंद यादव, अमर कुमार, जोगिंदर यादव, मुन्ना यादव, नरेंद्र पोद्दार, सोनू गुप्ता, उमेश भगत, मिथिलेश कुमार, नीरज यादव, आमोद गुप्ता, छोटेलाल यादव, विद्यानंद यादव, नंदन ठाकुर, प्रदीप चौधरी, बलराम चौधरी, सूर्यनारायण, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन