सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप निकलेगी रामनवमी शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

शोभा यात्रा को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर दक्षिण पंचायत निवासी नंदकिशोर के आवासीय परिसर में रविवार को आगामी रामनवमी को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उमेश कुमार गांधी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए उमेश कुमार गांधी ने कहा की 26 मार्च को रामनवमी शोभा यात्रा निकलेगी. शोभा यात्रा को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने अपना-अपना विचार रखा. बैठक में मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों की संख्या, राम रथ, साउण्ड, झांकियां में कलाकार, गीत, संगीत और रुठ चाट पर विशेष रूप से चर्चा की गई. सर्वसम्मति से तय हुआ कि पूर्व की भांति एवं प्रशासन से मिले गाइडलाइन के अनुसार ही इस बार भी रूट चार्ट एवं झांकियां पूर्वोत्तर रहेगी. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों से मिले गाइड लाइन के अनुसार ही सभी निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित बजरंग दल कोशी विभागाध्यक्ष सह जिला मंत्री सुपौल मुकेश यादव, आरएसएस स्वयंसेवक विजय कुमार भुसकुलिया, नन्द किशोर कुसियैत, चंन्द्र गुप्त मंडल, संतोष कुमार भिन्डवार, सत्यनारायण दास, विजय कुमार, ऋतिक रोशन, सोनू ठाकुर, परमाणु कुमार, बिरेंद्र कुमार कुसियैत, पवन कुमार दास, वासुदेव साह, मनीष मैक्स, मनीष वर्मा, शैलेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार मंडल, जयकृष्ण मंडल, अमित रंजन, रौशन कुमार, राज कुमार रमण आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन