एसडीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है

विज्ञापन

निर्मली. छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है. गुरुवार को एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा एवं एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने नगर पंचायत के तिलयुगा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश एवं बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था समय पर पूरी कर ली जाए. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय, सीओ विजय प्रताप, थानाध्यक्ष सियावर मंडल, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगन्नाथ कामत और स्वच्छता विभाग के कर्मी मौजूद थे. प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन