सार्वजनिक जगहों से प्रचार सामग्रियों को जिला प्रशासन ने हटाया

Updated:
विज्ञापन

अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में केस दर्ज

विज्ञापन

– 55 दिवाल लेखन, 577 पोस्टर, 275 बैनर सहित 33 अन्य चुनाव प्रचार सामग्रियों को हटाया गया – अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में केस दर्ज सुपौल. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाया गया. बुधवार को सुपौल, निर्मली, वीरपुर एवं त्रिवेणीगंज अनुमंडल के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई. इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सड़क किनारे, बिजली पोल, सरकारी कार्यालयों, भवनों और निजी संपत्तियों पर लगाए गए विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन और अन्य प्रचार सामग्री को हटाया या नष्ट किया गया. जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 55 दिवाल लेखन, 577 पोस्टर, 275 बैनर और 33 अन्य प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई है. इसके अलावा अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में केस दर्ज किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे आचार संहिता के प्रावधानों का पालन करें और किसी भी उल्लंघन की सूचना तत्काल संबंधित थाने या नियंत्रण कक्ष को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन