निर्मली रजिस्ट्री ऑफिस में 73 दिनों से निबंधन कार्य ठप

Updated:
विज्ञापन

अवर निबंधन कार्यालय में पिछले 73 दिनों से निबंधन कार्य पूरी तरह ठप है. 10 सितंबर से डीडीओ कोड जेनरेट नहीं होने के कारण यहां किसी तरह का रजिस्ट्री संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

10 सितंबर से रजिस्ट्री ऑफिस में डीडीओ कोड नहीं हो रहा जेनरेट सरकार को हर दिन 50 हजार से अधिक के राजस्व का हो रहा नुकसान निर्मली. अवर निबंधन कार्यालय में पिछले 73 दिनों से निबंधन कार्य पूरी तरह ठप है. 10 सितंबर से डीडीओ कोड जेनरेट नहीं होने के कारण यहां किसी तरह का रजिस्ट्री संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है. इससे सरकार को प्रतिदिन 50 हजार रुपये से अधिक राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि प्रतिदिन 100 से 150 लोग कार्यालय पहुंचकर बिना काम किए लौटने को मजबूर हो रहे हैं. दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष श्यामनंदन शशि, अनंत कुमार यादव, योगेंद्र प्रसाद साह, राम चलितर पंडित, चंदेश्वर प्रसाद चौधरी, कौशलेंद्र कुमार यादव, सूर्य नारायण यादव, जीवछ प्रसाद मंडल आदि ने बताया कि लगातार कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. बताया कि कार्यालय में पूरे दिन बैठकर भी केवल डीडीओ कोड जेनरेट होने का इंतजार करना पड़ता है और हर दिन बिना काम किए लौट जाना पड़ता है. इससे आम लोगों के जरूरी कार्य देर से पूरे हो रहे हैं, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है. भूमि संबंधी दस्तावेजों की रजिस्ट्री, बंधक, विक्रय विलेख, नामांतरण जैसी प्रक्रियाएं बाधित होने से आमजन एवं दस्तावेज नवीसों को परेशानी हो रही है. कई लोग लगातार कई दिनों से दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन विभागीय अड़चन के कारण उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है. उधर, अवर निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक आसिम खां ने बताया कि डीडीओ कोड जेनरेट करने को लेकर विभाग को पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला है. कोड उपलब्ध होने के तुरंत बाद काम सामान्य रूप से शुरू किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन