नथुनी मंडल चौथी बार चुने गये निर्मली जदयू प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
नथुनी मंडल चौथी बार चुने गये निर्मली जदयू प्रखंड अध्यक्ष

उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा

विज्ञापन

निर्मली. प्रखंड अंतर्गत दिघिया पंचायत में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. चुनाव पर्यवेक्षक बैद्यनाथ यादव व चुनाव पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई गई. निर्वाचन के बाद नथुनी मंडल को सर्वसम्मति से विजयी घोषित किया गया. वे लगातार चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष बने हैं. इससे पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक बैद्यनाथ यादव ने पार्टी के सिद्धांत व चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा किया. कहा कि संगठन का चुनाव संगठन के मजबूती के लिए आवश्यक होता है. कार्यक्रम के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद सिंह, देवनारायण साह उर्फ देबू साह, पवन कुमार कामत, गोपाल कुमार, हरि नारायण नायक, निशांत बोथरा, प्रवीण मंडल, जीवछ मेहता, विशेश्वर सिंह, रविन्द्र कामत, किशोरी साह, राम प्रसाद कामत, नूर आलम, रामकुमार यादव, अनिता मेहता, पवन मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे. निर्विरोध चुनाव की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने नथुनी मंडल का फूल-मालाओं से स्वागत किया. अपने संबोधन में नथुनी मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के प्यार, विश्वास और स्नेह का परिणाम है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन