ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 21 Feb 2026 7:44 PM

विज्ञापन

तीन बहनों का एकलौता भाई था मृतक

विज्ञापन

– ट्रक चालक फरार, लोगों ने हाइवे को जाम कर किया प्रदर्शन राघोपुर. थाना क्षेत्र के मझौआ चौक के पास एनएच 27 पर शनिवार की संध्या एक सड़क हादसे में ट्रक यूपी 21सीएन 8870 ने बाइक बीआर 50एजे 7408 में ठोकर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर विरोध करना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सिमराही से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में ट्रक ने एक युवक को करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा. हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. तीन बहनों का एकलौता भाई था मृतक मृतक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड नंबर 7 निवासी बैद्यनाथ झा के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू झा व घायल की पहचान श्रीपुर वार्ड नंबर 7 के ही निवासी मिश्रान्दन झा के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार झा के रूप में हुई. बताया गया को दोनों युवक चचेरा भाई है. मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया. यहां चिकित्सक डॉ दीपक गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया. बताया कि घायल के सिर व बाएं हाथ में गंभीर चोटें हैं. बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 27 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण मार्ग को वन-वे कर दिया गया है. जिससे दुर्घटना हुई. ग्रामीणों ने इसके लिए एनएचएआई की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. सूचना मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन