ePaper

सहकारिता मंत्री के हाथों सम्मानित हुए रतनपुर पैक्स अध्यक्ष

Updated at : 21 Mar 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री के हाथों सम्मानित हुए रतनपुर पैक्स अध्यक्ष

पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया को सम्मान दिए जाने पर बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफ़ी ख़ुशी है

विज्ञापन

– पांच लाख रुपये मिला प्रोत्साहन राशि वीरपुर. पटना में आयोजित मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के रतनपुर पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया संतोष कुमार मेहता को सम्मानित किया गया. जानकारी अनुसार रतनपुर पैक्स में उत्कृष्ट कार्य किये जाने को लेकर शुक्रवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार और विभागीय सचिव ने रतनपुर पैक्स को जिला में प्रथम एवं राज्य में छठा स्थान प्राप्त करने को लेकर संतोष मेहता को सम्मानित किया है. इसके साथ ही विभाग के द्वारा मोमेंटो प्रदान करते हुए पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है. पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया को सम्मान दिए जाने पर बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफ़ी ख़ुशी है. लोगों ने श्री मेहता को बधाई दी है. बधाई देने वालों में संजय यादव, अनिल खेड़वार, तपेश चंद्र मिश्रा, संजय मेहता, कृष्णदेव गोईत, सूर्यनारायण झा, सुनील मेहता, मौसम खेड़वार, नेहा मौसम खेड़वार, उमेश मेहता, मो सलीम आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन