ePaper

गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर, मुख्य समारोह स्थल का किया गया निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश

Updated at : 19 Jan 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर, मुख्य समारोह स्थल का किया गया निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पूरे गांधी मैदान का भ्रमण किया

विज्ञापन

फोटो – 16 कैप्सन – निरीक्षण करते एसडीएम सुपौल सुपौल जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह इस वर्ष गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पूरे गांधी मैदान का भ्रमण किया और संबंधित विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. स्टेज मरम्मत व बैरिकेडिंग के निर्देश गांधी मैदान स्थित मुख्य समारोह मंच की मरम्मत और रंग-रोगन की आवश्यकता महसूस की गई. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को अविलंब आवश्यक कार्य कराने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया. नगर परिषद के पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया कि गांधी मैदान की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए. इसके लिए पहले से ही कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी जाए. मैदान का होगा समतलीकरण गणतंत्र दिवस समारोह में परेड और झांकी प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे देखते हुए मैदान के समतलीकरण के लिए नगर परिषद को जेसीबी मशीन से कार्य कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मिट्टी डालने का निर्देश दिया गया. वहीं पथ निर्माण विभाग को रोड रोलर की मदद से गुणवत्तापूर्ण समतलीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया. ताकि परेड के दौरान पुलिस कर्मियों और झांकी देखने आए दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. 24 जनवरी को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस लाइन के पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि परेड की नियमित पूर्व तैयारी करें. 24 जनवरी को प्रस्तावित फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर लें. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सहायक अभियंता भवन निर्माण विभाग ऋषभ कुमार, पथ निर्माण विभाग के अभियंता, नगर परिषद के पदाधिकारी व कर्मी, तथा पुलिस लाइन के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन