सिमराही बाजार में प्रशांत किशोर का हुआ स्वागत

उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने पर कहा कि वे एक जगह नहीं बल्कि 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं
राघोपुर. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मंगलवार को मधेपुरा जाने के क्रम में सिमराही बाजार पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ राजद पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने जनता से जनसुराज को मजबूत करने की अपील की. उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने पर कहा कि वे एक जगह नहीं बल्कि 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आधा उनका उम्मीदवार तो आधा हम चुनाव लड़ रहे है. उन्होंने निर्मली के विधायक अनिरुद्ध यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब 20 वर्ष में यहां कुछ नहीं किये तो आगे 5 वर्ष में और क्या करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




