पीएम मोदी का मनाया गया जन्मदिन, मंत्री ने केक काट अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना

Updated:
विज्ञापन

पीएम को आमजनों का दुआ आशीर्वाद मिले इसके लिए उन्होंने वीरपुर स्थित अस्पतालों में मरीजों के बीच फल का वितरण किया है

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा के दिन बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया. समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं मौजूद लोगों को केक खिलाकर खुशियों का इजहार किया और पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी देश के विश्वकर्मा हैं और विकसित व समृद्ध भारत के निर्माण के लिए दिनरात परिश्रम कर रहे हैं. पीएम को आमजनों का दुआ आशीर्वाद मिले इसके लिए उन्होंने वीरपुर स्थित अस्पतालों में मरीजों के बीच फल का वितरण किया है. बताया कि आज के दिन देश के सम्मानित महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बड़ा अभियान चलाया है. पीएम द्वारा स्वच्छ महिला सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है. दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगाकर महिलाओं की निशुल्क जांच, उपचार, परामर्श के साथ दवा वितरण किया जाना है. पीएम ने सभी महिलाओं से स्वास्थ्य जांच करवाकर खुद को स्वस्थ रखने व परिवार समाज व देश को सशक्त बनाने का आग्रह किया है. मौके पर शालीग्राम पांडेय, पवन कुमार हजारी, प्रशांत उर्फ काली झा, सुशील कर्ण, गौरीशंकर भगत, शिवकुमार भगत, अजय कुमार सिंह, शिवशंकर पांडेय, चंद्रदेव पासवान, रामटहल भगत, सरीता साह, भोगानंद राजा, गुंजन भगत, जयकृष्ण कुमार, छोटू भगत आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन