ब्रह्मस्थान चौक से पिस्तौल व बाइक बरामद, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या 16 ब्रह्मस्थान चौक के पास से पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक पिस्तौल और बाइक बरामद किया

विज्ञापन

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या 16 ब्रह्मस्थान चौक के पास से पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक पिस्तौल और बाइक बरामद किया. हालांकि इस दौरान बदमाश मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की ब्रह्मस्थान चौक के पास एक युवक बाइक पर सवार होकर पिस्तौल के साथ घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस गाड़ी को देखते ही युवक बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया. पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो एक पिस्तौल मिला. उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी है. जल्द ही युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन