ePaper

छठ महापर्व की तैयारी में जुटे लोग, पूजा सामान से सजा बाजार

Updated at : 23 Oct 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व की तैयारी में जुटे लोग, पूजा सामान से सजा बाजार

दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से बाजारों में रौनक दिखने लगी है

विज्ञापन

सुपौल. दीपावली के बाद चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गयी है. दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से बाजारों में रौनक दिखने लगी है. जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक घाटों व पोखरों की साफ-सफाई होने लगी है. जिला मुख्यालय के दो दर्जन से अधिक घाटों पर नगर प्रशासन द्वारा सफाई शुरू करवा दी गयी है. वहीं बांस के सामग्री बनाने वाले कारीगर दउरा, कोनिया व सूप आदि बनाने में जुट गये हैं. बाजार में व्यापारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलों व पूजन सामग्रियों का स्टॉक किया जा रहा है. जिला मुख्यालय स्थित लोहिया नगर, स्टेशन चौक, महावीर चौक, मल्लिक चौक, कोसी रोड, सब्जी मंडी, हटखोला रोड सहित ग्रामीण बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की दुकानें सजने लगी है. इधर छठ व्रती व श्रद्धालु पूजा के लिए छोटी से छोटी सामग्री जुटाने लगे हैं. छठ पूजा के लिए कांस, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित अर्चना के लिहाज से हर छोटे-बड़े सामान की खरीदारी होने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन