ePaper

हंगामेदार रही पंसस की बैठक, शिक्षा व पीएचईडी विभाग का छाया रहा मुद्दा

Updated at : 25 Feb 2026 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
हंगामेदार रही पंसस की बैठक, शिक्षा व पीएचईडी विभाग का छाया रहा मुद्दा

प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य बैठक बुधवार को टीसीपी भवन में प्रमुख सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

महत्वाकांक्षी योजनाओं की बिंदुवार हुई समीक्षा बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारी के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग प्रतिनिधि, किशनपुर प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य बैठक बुधवार को टीसीपी भवन में प्रमुख सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक के शुरुआत में ही सदस्यों द्वारा हो हंगामा करना शुरू कर दिया गया. बैठक में कई पदाधिकारी के नहीं आने से उस विभाग का समीक्षा अधूरा रह गयी. वैसे पदाधिकारी के खिलाफ अध्यक्ष के आदेश अनुसार स्पष्टीकरण की मांग की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ पिंकी कुमारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कस्टम एवं 15वीं वित्त आयोग के तहत कार्य योजना का चयन, ग्रामीण पाइप, आपूर्ति, शिक्षा विभाग व अन्य बिंदुओं पर विचार रखने का आग्रह किया. परसामाधो पंचायत के मुखिया राजकुमार साह ने आरोप लगाया कि उनके पंचायत में कई ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र है. जो सही रूप से नहीं चलता है. एलएस द्वारा प्रति माह दो हजार रुपये राशि वसूल की जा रही है. जिसका परिणाम पंचायत के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. करहैया के पंचायत समिति सदस्य अशोक मंडल ने टीएचआर में अनियमितता का आरोप लगाया. समीक्षा बैठक से पीएचईडी व शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे गायब पीएचईडी विभाग से किसी पदाधिकारी के नहीं रहने नल जल की समीक्षा नहीं हो सकी. सदस्यों द्वारा आरोप लगाया कि पानी में काफी मात्रा में आयरन आ रहा है. कई जगह पाइप फटा हुआ है. अनावश्यक रूप से पानी बह रहा है. शिक्षा विभाग से भी कोई अधिकारी बैठक में नहीं शामिल हुए. परसामाधो पंचायत व मौजहा पंचायत के मुखिया द्वारा कहा गय कि शिक्षक समय से विद्यालय में नहीं आते हैं. आते हैं तो हाजिरी बनाकर चले जाते हैं. बुढ़िया डीह वार्ड 8 के स्कूल में एक भी शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैं. जहां एमडीएम भी बंद है. दिलीप कुमार यादव द्वारा आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल में किसी भी गरीब बच्चा का नामांकन नहीं हो रहा है. संचालक द्वारा फर्जी तरीके से 25 प्रतिशत बच्चा का निकासी कर लिया जा रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए. उमेश कुमार यादव द्वारा आरोप लगाया कि स्व गंगाराम यादव के परिजन को बासगीत पर्चा नहीं दिया जा रहा है. इसमें कार्यालय की लापरवाही है. इसमें जांच की जाये. 20 लाख की लागत से बना नाला एक साल में ही हो गया जर्जर, जांच की मांग अशोक मंडल द्वारा जांच की मांग करते हुए कहा गया कि बिजली विभाग द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री होने के बावजूद भी गरीबों से पैसा की ठगी की जा रही है. मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से 1700 रुपये वसूल किया जा रहा है. नौआबाखर पंचायत के वार्ड 14 में एलटी पोल 06 माह से टूटा हुआ है. समिति सदस्य उमेश कुमार यादव द्वारा कहा गया कि शिवपुरी पंचायत सहित अन्य पंचायतों में सोलर प्लेट सही रूप से नहीं जल रहा है. इसकी जांच की जाये. सुखासन पंचायत में बिजली का मोटा वाला तार टूटा हुआ है. एफसीआई गोदाम में सभी ट्रैक्टर अधिकतर खराब रहता है. इस कारण समय से डीलरों को खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पाता है. किशनपुर उत्तर पंचायत के समिति सदस्य हीरा देवी द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके वार्ड में पूर्व से 04 पानी का प्लांट लगा हुआ है. जो सभी खराब है. बावजूद दो प्लांट अलग से लग रहा है. जो सरकारी राशि का दुरुपयोग है. उमेश यादव द्वारा मांग की गयी कि शिवपुरी पंचायत के वार्ड नंबर 09 में 20 लाख की लागत से बना नाला एक साल में ही जर्जर हो गया. इसकी जांच होनी चाहिए. वार्ड नंबर 8 एवं 11 में बना आंगनबाड़ी भवन घटिया सामग्री से बनाया गया है. जो जर्जर हो चुका है. इसकी जांच होनी चाहिए. बैठक में बीएओ प्रवीण कुमार, बीसीओ कमलेश कुमार, जगन्नाथ यादव, डॉ अभिलाष कुमार वर्मा, डॉ दिलीप कुमार, ललन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन