दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से पंचायत स्तर से प्रखंड स्तर प्रखंड स्तर से जिला स्तर एवं राज्य स्तर से देश स्तर तक जाने का मौका मिलता है.

विज्ञापन

सुपौल माय युवा भारत किशनपुर प्रखंड द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल, कबड्डी, दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिता स्वयंसेवक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कदमपुरा ईदगाह मैदान आयोजित किया गया. जिसमें कबड्डी का 09 टीम भाग लिया. जिसमें सुपौल की जीत हुई. जबकि चैनसिंहपट्टी टीम उप विजेता रहे. वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छह टीम भाग लिया. जिसमें बालक वर्ग में आरएसएम सीनियर टीम विजेता रहे. उप विजेता आरएसम के जूनियर टीम रही. बालिका वर्ग में आरएसम जूनियर ने सीनियर आरएसएम टीम को हराया. इस मौके पर कटहरा कदमपुरा पंचायत के मुखिया बालकृष्ण यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में खेल के प्रति रूचि बढ़ती है. वहीं प्रतियोगिता के माध्यम से पंचायत स्तर से प्रखंड स्तर प्रखंड स्तर से जिला स्तर एवं राज्य स्तर से देश स्तर तक जाने का मौका मिलता है. समापन के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य भावेश झा ने कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ अनुशासन में रहने का ज्ञान होता है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर बिहार प्रांत सह मंत्री शिवजी कुमार ने कहा कि खेल से युवा में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस मौके पर स्वयंसेवक विजय कुमार मंडल, राजेश कुमार, रामचंद्र पासवान, सरिता कुमारी, संजय कुमार, किशोर कुमार, मो अतुल्लाह, विकास कुमार, देवन कुमार, अमन कुमार, राकेश, दुर्गानंद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन