ePaper

छठ घाट पर दो दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 28 Oct 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाट पर दो दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पीएलवी ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने का किया अनुरोध

विज्ञापन

– पीएलवी ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने का किया अनुरोध त्रिवेणीगंज. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र स्थित बघला पुल छठ घाट पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त बैनर तले दो दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पीएलवी हेमलता पांडेय ने किया. सोमवार की संध्या और मंगलवार की सुबह घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. इस दौरान पीएलवी हेमलता पांडेय ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार समाज के कमजोर, गरीब और असहाय वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है. ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी या अज्ञानता के कारण न्याय से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा समय-समय पर लोक अदालत का आयोजन भी किया जाता है. जहां आपसी बातचीत, सुलह एवं समझौते के माध्यम से विवादों का निपटारा किया जाता है. इसमें किसी पक्ष की हार नहीं होती बल्कि दोनों पक्षों की जीत सुनिश्चित होती है. साथ ही, किसी भी प्रकार का अदालत शुल्क नहीं लिया जाता है. लोक अदालत को एक सरल, सुलभ और निष्पक्ष न्याय का वैकल्पिक माध्यम बताया गया. वहीं उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पीएलवी ने उपस्थित व्रतियों व उनके परिजनों से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की स्थापना के लिए सभी वयस्क मतदाताओं का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है. साथ ही, उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से दिव्यांग एवं असहाय मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गये हैं. ताकि वे भी आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन