ePaper

सीएसपी संचालक से एक लाख नौ हजार रुपये की छिनतई

Updated at : 19 Oct 2024 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है

विज्ञापन

करजाईन. करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत फकीरना कब्रिस्तान के समीप गुरुवार की रात्रि में बाइक सवार अपराधियों ने हरिराहा वार्ड नंबर 11 निवासी सीएसपी संचालक राहुल कुमार से 01 लाख 09 हजार 250 रुपये छीन लिया. सीएसपी संचालक राहुल कुमार ने बताया कि फकीरना चौक के बगल में उनका ग्राहक सेवा केंद्र है. गुरुवार की रात्रि में करीब 9.45 बजे सीएसपी बंदकर बाइक से घर जा रहा था. फकीरना कब्रिस्तान से आगे एक बाइक सवार उससे करजाईन जाने वाली रोड के बारे में पूछने लगा. इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार ने धक्का मार दी. जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गया, जिसके साथ ही बाइक की डिक्की खुल गयी. अपराधी डिक्की से बैग रखे 01 लाख 9 हजार 250 रुपये लेकर भाग गया. पीड़ित राहुल कुमार ने इसकी जानकारी करजाईन थाना को दी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी. थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन