ePaper

आर्म्स एक्ट का एक आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 03 Jul 2024 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

प्रतापगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर आर्म्स एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रतापगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर आर्म्स एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. केस के अनुसंधानकर्ता सह अवर निरीक्षक दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सूरजापुर पंचायत के वार्ड नंबर 08 निवासी विद्यानंद चौधरी ने 17 फरवरी 2024 को थाना में आवेदन देकर योगेंद्र चौधरी सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज करवाया था. जिसमें नामजदों पर हरवे-हथियार के साथ संध्या के समय घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था. मामला आर्म्स से जुड़ा होने के कारण इसकी सत्यता की जांच वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने की, जो सच पाया गया. थाना में दर्ज मामले के बाद से ही सभी आठ नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी. लेकिन सभी आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर थे. 02 जुलाई को अनुसंधानकर्ता को गुप्त सूचना मिली कि नामजद आरोपियों में से एक आरोपित को सुखानगर नहर के पास देखा गया है. सूचना पाते ही अनि श्री चौधरी पुलिस बल के साथ सुखानगर नहर चौक पहुंच कर नामजद आरोपित योगेंद्र चौधरी को नाटकीय ढंग से पकड़ लिया. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पुलिस के अनुसार केश के बचे अन्य नामजदों की गिरफ्तारी का अभियान चल रहा है. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि इस मामले में विद्यानंद चौधरी के विरुद्ध भी योगेंद्र चौधरी ने 06 लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक काउंटर केश भी दर्ज करवाया था. उन लोगों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन