ePaper

सीमावर्ती इलाके में नशीली पदार्थ की तस्करी को लेकर चौकस रहे अधिकारी : डीएम

Updated at : 02 Jul 2024 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में मंगलवार को नार्को समन्वय केंद्र के जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में मंगलवार को नार्को समन्वय केंद्र के जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई. गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार पटना से प्राप्त एजेंडा के अनुसार उपस्थित पदाधिकारियों से विभागवार समीक्षा की गयी. सीमावर्ती क्षेत्र के केंद्रीय बलों के समादेष्टा, भीमनगर एवं बथनाहा द्वारा बताया गया कि आने वाले राहगीरों का सघन जांच किया जाता है. जांच के क्रम में पकड़े जाने पर इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी जाती है. उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि औषधि निरीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक वीरपुर एवं निर्मली सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से (गांजा, भांग, चरश, कोरेक्स आदि) नशीले पदार्थों का जांच करेंगे. पुलिस अधीक्षक शैशव यादव द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है. संबंधितों के विरुद्ध सुसंगत: धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाती है. जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विशेष रूप से जांच करने का निर्देश दिया गया. सभी अनुमंडल पदाधिकारी को इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, औषधि निरीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीमावर्ती क्षेत्र के केंद्रीय बलों के समादेष्टा तथा प्रधान सहायक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन