ePaper

जरूरतमंदों के बीच विधायक व एसडीओ ने किया कंबल वितरण

Updated at : 04 Jan 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंदों  के बीच विधायक व एसडीओ ने किया कंबल वितरण

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इन दिनों ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. वहीं शनिवार की देर संध्या अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज, बस स्टैंड, आदर्श मुहल्ला स्थित महादलित टोला तथा मेला ग्राउंड में 50 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक सोनम रानी व अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने ठंड से बचने को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इन दिनों ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले, गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया है. कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति बिना जरूरत के कोई बाहर नहीं निकले. बताया कि आगे भी आवश्यकता के अनुसार ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती, हेल्थ मैनेजर एस अदीब अहमद, अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ श्रवण कुमार, डॉ बीएन पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमाल खान, बीस सूत्री सदस्य सिकंदर सरदार और सुधीर कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन