प्रेमी से मिलने घर से भागी नाबालिग के साथ मनचलों ने किया दुष्कर्म, इंतजार के बाद भी नहीं आया था प्रेमी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jun 2020 8:49 AM
सुपौल: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी का पिपरा थाना क्षेत्र के गम्हरपुर गांव में कुछ मनचले युवकों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता के फर्द बयान पर महिला थाना में अज्ञात युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि लड़की सहरसा निवासी एक युवक से वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मंगलवार को लड़की अपने प्रेमी से मिलने घर से भाग निकली थी. जिसके बाद वह शुक्रवार को पिपरा में पूरे दिन अपने प्रेमी का इंतजार की. लेकिन उनका प्रेमी नहीं आया. जिसके बाद लड़की पैदल ही अपने घर जा रही थी.

इसी क्रम में गम्हरपुर बस्ती के आगे रास्ते में कुछ मनचले युवकों ने लड़की को पकड़कर पटुआ के खेत में ले गये. जहां तीन युवकों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद सभी दुष्कर्मी भागने में सफल रहे. वहीं खून से लथपथ लड़की चीखती-चिल्लाती हुई सड़क की ओर दौड़ पड़ी. जहां त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित एक चौकीदार ने उक्त लड़की को त्रिवेणीगंज थाना पहुंचाया. जहां पुलिस ने उसे मेडिकल व फर्द बयान के लिये सुपौल अस्पताल लायी. मामले में महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि लड़की के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए