मृत्यु भोज छोड़ पत्रकार ने गांव को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस, पिता की स्मृति में पेश की मिसाल

Updated:
विज्ञापन
समाज सेवा में देते एम्बुलेंस | Prabhat Khabar Network

समाज सेवा में देते एम्बुलेंस | Prabhat Khabar Network

पत्रकार मिथिलेश कुमार यादव ने एक अनूठी पहल करते हुए अपने दिवंगत पिता की स्मृति में गांव को निःशुल्क एम्बुलेंस समर्पित की है. पारंपरिक मृत्यु भोज पर खर्च होने वाली राशि को जनकल्याण में लगाते हुए उन्होंने जरूरतमंदों के लिए इस सेवा की शुरुआत की है.

विज्ञापन

Free Ambulance Initiative: पिपरा प्रखंड के रामनगर पंचायत अंतर्गत कोशलीपट्टी वार्ड संख्या-11 में पत्रकार मिथिलेश कुमार यादव ने अपने दिवंगत पिता स्व. त्रिवेणी यादव की स्मृति में एक अनूठी पहल करते हुए पंचायतवासियों को नि:शुल्क एम्बुलेंस समर्पित की. श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन्होंने घोषणा की कि यह एम्बुलेंस क्षेत्र के सभी जरूरतमंद लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी.

मृत्यु भोज की जगह जनसेवा को दी प्राथमिकता

मिथिलेश कुमार यादव ने पारंपरिक मृत्यु भोज पर खर्च होने वाली राशि को जनकल्याण में लगाने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जिससे समाज का भला हो और जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके.

ग्रामीणों को मिलेगी नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायतवासियों के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके.

सभा में लोगों ने की पहल की सराहना

Free Ambulance Initiative: श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. वक्ताओं ने कहा कि मृत्यु भोज जैसे आयोजनों पर होने वाले अनावश्यक खर्च को यदि जनहित के कार्यों में लगाया जाए तो समाज का वास्तविक विकास संभव है. उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रखा गया मौन

कार्यक्रम के अंत में स्व. त्रिवेणी यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. उपस्थित लोगों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिथिलेश कुमार यादव की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.


विज्ञापन
इंद्रभूषण कुमार

लेखक के बारे में

By इंद्रभूषण कुमार

इंद्रभूषण प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. कटैया निर्मली (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन