विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मियों की बैठक

बिल भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
बिजली उपभोक्ताओं से बकाये के एक करोड़ रुपये भुगतान करवाने का रखा गया लक्ष्य निर्मली. प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में रेवेन्यू जेनरेट को लेकर सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मियों की एक विशेष बैठक हुई. बैठक में उपस्थित एमआरसी व सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए निर्मली एईई पिंटू कुमार ने कहा कि निर्मली अनुमंडल अंतर्गत निर्मली व मरौना प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से इस महीने 1 करोड़ रुपये भुगतान करवाने का लक्ष्य है. सभी एमआरसी व सुपरवाइजर लक्ष्य के अनुरूप बकायेदारों तक पहुंचेंगे और बिजली बिल बकाया जमा करवाएंगे. बिल भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. क्षमता से अधिक बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे. बैठक में एमआरसी कर्मियों को फरवरी माह में बेहतरीन कार्य करने को लेकर विद्युत विभाग राघोपुर के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन के द्वरा सम्मानित किया गया. बैठक में विद्युत विभाग के उष्मन अंसारी, निर्मली व मरौना के जेई , एमआरसी सहित दर्जनों कर्मी व अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




