रेत कलाकार मधुरेंद्र की कलाकृति आकर्षण का रहा केंद्र

मनमोहक कलाकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा
कुनौली. निर्मली अनुमंडल मैदान परिसर में आयोजित सीएम कार्यक्रम में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने विकसित बिहार के सात निश्चय-3 पर आधारित भव्य सैंड आर्ट तैयार की. जिस पर समृद्धि यात्रा 2026 अंकित था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सभी स्टालों का निरीक्षण करने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे, तो उनकी नजर प्रवेश द्वार के ठीक सामने 30 टन बालू से बनी उनकी ही तस्वीर पर पड़ी. जिसे उन्होंने सराहा. रेत कलाकार मधुरेंद्र ने बताया कि अपनी 12 घंटों के कड़ी मेहनत से 30 टन कोशी नदी के उजला बालू का उपयोग करते हुए 10 फीट ऊंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मनमोहक तस्वीर का निर्माण किया. मनमोहक कलाकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. बताया कि इस कलाकृति के माध्यम से “समृद्ध सुपौल, विकसित बिहार” का संदेश दिया. समृद्धि यात्रा के इस आयोजन में सैंड आर्ट ने न केवल जनजागरूकता का संदेश दिया, बल्कि कला के माध्यम से विकास की अवधारणा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




