ePaper

भक्तिभाव से की गई भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना

Updated at : 29 Oct 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
भक्तिभाव से की गई भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना

संयोजक ने बताया कि वर्ष 1997 से यहां हर साल छठ पूजा पर वैदिक रीति और सांस्कृतिक परंपरा के साथ पूजा-अर्चना की जाती रही है

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड के कर्णपुर पंचायत के खरैल गांव स्थित देवभूमि में लोक आस्था के महापर्व छठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सूर्य मंदिर में सुंदर एवं आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जिसका विसर्जन बुधवार को किया गया. पूजा का आयोजन छठ पूजा समिति के संयोजक सह अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंडल व सचिव गौरीशंकर कामत के नेतृत्व में किया गया. 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. संयोजक ने बताया कि वर्ष 1997 से यहां हर साल छठ पूजा पर वैदिक रीति और सांस्कृतिक परंपरा के साथ पूजा-अर्चना की जाती रही है. यह स्थल जिले का पहला ऐसा स्थान माना जाता है, जहां भगवान सूर्यदेव की पूजा प्रतिमा के माध्यम से की जाती है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां आने वाले भक्त खाली हाथ नहीं लौटते और उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं. प्रतिमा का निर्माण बंगाल से आए कलाकारों द्वारा किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन