ePaper

लायंस क्लब के नई कार्यकारिणी का गठन, सचिन माधोगड़िया बने अध्यक्ष

Updated at : 19 Jan 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
लायंस क्लब के नई कार्यकारिणी का गठन, सचिन माधोगड़िया बने अध्यक्ष

लायंस क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में एक मजबूत और प्रभावी मंच है.

विज्ञापन

राघोपुर सिमराही स्थित एक होटल परिसर में रविवार को लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मनीष सराफ ने की. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें सचिन माधोगड़िया को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं सोनू पंसारी एवं नीरज कुमार पंसारी को उपाध्यक्ष, विकास आनंद को सचिव तथा गोपाल पंसारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा डॉ अभिजीत को ब्लड डोनेशन चेयरमैन नियुक्त किया गया. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मनीष सर्राफ ने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में एक मजबूत और प्रभावी मंच है. उन्होंने नई कार्यकारिणी से सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई. नव मनोनीत अध्यक्ष सचिन माधोगड़िया ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब ने उन पर जो विश्वास जताया है. उस पर वे खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने स्वास्थ्य, रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में क्लब की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई. बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ललित जायसवाल, राहुल पंसारी, विवेक चांद, हर्ष पंसारी सहित क्लब के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन