ePaper

निगरानी के हत्थे चढ़ा कानूनगो, पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Updated at : 19 Mar 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
निगरानी के हत्थे चढ़ा कानूनगो, पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रखंड क्षेत्र के जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत सरकार भवन में पटना से आयी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को 05 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत सरकार भवन में पटना से आयी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को 05 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर ने बताया कि परिवादी अनुपम कुमार की शिकायत पर बुधवार को गुड़िया पंचायत सरकार भवन में सर्वे कार्य में लगे एक कानूनगो विकास कुमार को निगरानी थाना कांड संख्या 12/2025 दिनांक 19 मार्च 25 के आलोक में 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. परिवादी अनुपम कुमार ने बताया कि सर्वे का काम चल रहा है. दो-तीन साल पूर्व जब प्लॉट पर वेरिफिकेशन के लिए अमीन गये हुए थे. वहीं से दिक्कत हो रहा है. हाल के दिनों में सर्वेयर ने घूस नहीं देने के कारण मेरे पिता द्वारा खरीदी गयी जमीन का रकवा कम करके भेज दिया. उसी को ठीक करने के लिए कानूनगो विकास कुमार के पास गये थे, तो इन्होंने दस हजार रुपये घूस मांगा था. जबकि यह जब वेरिफिकेशन के लिए वहां गये थे तो इन्हें भी मेरे द्वारा बताये गये सभी बात धरातल पर सत्य दिखा. इसके बावजूद भी इनके द्वारा घूस मांगी गयी थी. काफी मान-मनोब्बल के बाद 5 हजार रुपए घूस देने की बात पर काम करने के लिए कानूनगो तैयार हुए थे. जिसकी शिकायत हमने निगरानी से किया था. कानूनगो विकास कुमार को त्रिवेणीगंज बस स्टैंड स्थित एक निजी आवासीय होटल में रखा गया है. जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम द्वारा जरूरी कागजी कार्रवाई की जा रही है. जिसके बाद निगरानी की टीम इसे पटना ले जायेगी. इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक समीर चंद्र झा के साथ निगरानी की पांच सदस्यीय टीम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन