200 से अधिक जीविका महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत द्वारा शनिवार को नगर क्षेत्र की 200 से अधिक जीविका महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित इस शिविर में महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई गई तथा उनके बीच फल और दवाओं का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम के संबंध में वीरपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षिरंजन ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. उसी क्रम में शनिवार को इस विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान महिलाओं की हिमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, वजन और एचआईवी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई. साथ ही सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं और उनके बीच फलों का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत के लेखापाल सत्यनारायण चौधरी, टैक्स दारोगा अनिल चौधरी, मनीष पंडित, सुरेंद्र रजक, अस्पताल प्रबंधन से अविनाश कुमार, डॉ. सौरभ कुमार, पूजा भारती सहित कई अन्य कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन