किराये के मकान में जीविका दीदी की संदिग्ध स्थिति में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

इलाके में हड़कंप मच गया है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड नंबर 17 में किराए के मकान में रह रही एक जीविका दीदी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के मचहा वार्ड संख्या 16 निवासी प्रमोद शर्मा की 48 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. मृतका के साथ काम करने वाली जीविका दीदी नीलम देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात से सीमा देवी अपने पति का फोन रिसीव नहीं कर रही थी. शनिवार की सुबह जब इसकी जानकारी मिली तो वे अन्य लोगों के साथ सीमा देवी के कमरे पर पहुंची. कमरे का दरवाजा अंदर से खुला हुआ था और अंदर जाकर देखने पर सीमा देवी मुंह के बल कढ़ाही में गिरी पड़ी थी. इसके बाद तुरंत इसकी स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. बताया गया कि मृतका सीमा देवी अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज स्थित जीविका समूह ‘प्रगति दीदी की रसोई’ में कार्यरत थी. वे लालपट्टी स्थित उपेंद्र साह के मकान में किराए के कमरे में अकेले रह रही थी. मृतका के पति वर्तमान में पटना में रहते हैं. मकान मालिक रंजीत कुमार के अनुसार सीमा देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. ठंड लगने की शिकायत थी. वे हाल ही में डॉक्टर से इलाज कराकर लौटी थी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा जा रहा है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन